भूमि उपलब्धता पर ही स्वीकृत होंगे स्कूलों के प्रस्ताव
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 01:02 AM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 01:02 AM (IST)
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : भूमि उपलब्धता प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद ही सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नवीन विद्यालय खोलने के प्रस्ताव स्वीकृत हो सकेंगे। जनपद में वर्ष 2014-15 की कार्ययोजना व बजट में 78 नवीन विद्यालयों का प्रस्ताव शामिल किया गया था। राज्य परियोजना निदेशालय ने असेवित बस्तियों में नवीन विद्यालय खोलने के लिए प्रस्तावित ग्रामों में राजस्व विभाग का भूमि उपलब्धता प्रमाण पत्र मांगा है। निदेशालय को प्रमाणपत्र मिल जाने के बाद ही प्रस्तावों पर विचार होगा। मानक में आने वाली 68 बस्तियों में प्राथमिक तथा 10 बस्तियों में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोलने का प्रस्ताव कार्ययोजना व बजट में सम्मिलित किया गया है। असेवित बस्तियों की सूची खंड शिक्षा अधिकारियों ने दी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें