Move to Jagran APP

चरसरी तटबंध बनाने में लापरवाही हुई : राज्यमंत्री

रुदौली (फैजाबाद) : नगर विकास, बाढ़ राहत एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने माना कि सपा सर

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 11:45 PM (IST)
चरसरी तटबंध बनाने में लापरवाही हुई : राज्यमंत्री
चरसरी तटबंध बनाने में लापरवाही हुई : राज्यमंत्री

रुदौली (फैजाबाद) : नगर विकास, बाढ़ राहत एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने माना कि सपा सरकार में चरसरी तटबंध बनाने में लापरवाही हुई। तटबंध मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। आवश्यकता पड़ी तो जांच कराई जाएगी। वह रौनाही तटबंध पर भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के साथ बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। जागरण से ़खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत में किसी भी तरह की कोताही माफ नहीं की जाएगी। बाढ़ पीड़ितों के प्रति उनकी पूरी संवेदना है। सरकार युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के लिए ¨सचाई विभाग के अधिकारियों को योजना बनाने को कहा है। राज्यमंत्री गिरीश यादव व विधायक रामचंद्र यादव ने कैथी मांझा के 71, सल्लाहपुर के 192, सड़री के 125, महंगू पुरवा के 45, उधरौरा के 45, मुजेहना के 86, अब्बू पुर के 52 कुल 616 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

loksabha election banner

बाढ़ पीड़ितों का जाना दर्द

राज्यमंत्री गिरीश यादव ने बाढ़ पीडितों का दर्द जाना। किसी के कंधे पर हाथ रखकर, तो किसी की बोरी उठा कर अपनेपन का एहसास कराया। दुधमुंहे बच्चे के साथ राहत सामग्री ले जाने में असमर्थ उर्मिला के रोते हुए बच्चे को मंत्री व विधायक ने पुचकारा। उसकी सामग्री को घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

पशु चिकित्साधिकारी को लगाई फटकार

राज्यमंत्री गिरीश यादव ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी शर्मा को फटकार लगाई। राज्यमंत्री रौनाही तटबंध पर अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ राहत कार्यों के बारे में जानकारी ले रहे थे। तभी पशु चिकित्साधिकारी पान खाकर सामने आ गए। जिस पर मंत्री गुस्सा हो गए।

रामलला का किया दर्शन

अयोध्या: बाढ़ राहत, पुनर्वास एवं नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशकुमार यादव ने अपराह्न रामलला के साथ हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। हनुमानगढ़ी में उन्होंने गद्दीनशीन महंत रमेशदास से आशीर्वाद भी लिया। इससे पूर्व पुजारी रमेशदास ने मंत्री को हनुमान जी का प्रसाद एवं पुष्पहार भेंट किया। इस मौके पर जिला भाजपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, परमहंस महाविद्यालय के प्रबंधक ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा के जिला महामंत्री संजीव ¨सह, मंत्री परमानंद मिश्र भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.