पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल प्रतियोगिता 18 से
फैजाबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत जिला स्तरीय ख
फैजाबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन मकबरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के स्टेडियम में 18 सितंबर से किया गया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन 20 सितंबर को होगा। संयोजक अखंड प्रताप ¨सह ¨डपल ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 से 30 वर्ष की उम्र का कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है। खिलाड़ी एवं टीमें भाजपा कार्यालय पर 14 से 17 सितंबर के बीच संपर्क करें। प्रतियोगिता को खेल मेला का रूप दिया गया है, जिसमें 100 मीटर, 200, 400, 800, 1500 व 5000 मीटर की दौड़, शाटपुट, लंबी कूद, रिले रेस, वॉलीबॉल, खो-खो, क्रिकेट, रस्साकसी, तैराकी तथा कबड्डी की स्पर्धाएं होंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए लोगों को जिम्मेदारियां सौंप दी गयी हैं।