रेलकर्मी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट
रुदौली (फैजाबाद) : शनिवार की दोपहर कुर्मी पुरवा मजरे मीसा निवासी जानकी प्रसाद स्टेट बैंक
रुदौली (फैजाबाद) : शनिवार की दोपहर कुर्मी पुरवा मजरे मीसा निवासी जानकी प्रसाद स्टेट बैंक रुदौली से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में शारदा सहायक नहर के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और जानकी प्रसाद को रोक लिया। बदमाशों के धक्के से रेलकर्मी गिर गया और बदमाश बैग लेकर भाग निकले। रेलकर्मी ने पुलिस को तत्काल जानकारी दी। दिनदहाड़े लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया।
सीओ डीके कुशवाहा व इंस्पेक्टर जयवीर ¨सह यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पह़ुंचे। रेलकर्मी से वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी कर कां¨बग की पर सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक जयवीर ¨सह ने बताया कि जांच चल रही है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीओ डीके कुशवाहा ने लूट की घटना का पर्दाफाश शीघ्र करने का दावा किया।
बैंक से ही पीछे लगे थे बदमाश
रेलकर्मी से लूट की वारदात में आशंका व्यक्त की जा रही है कि लुटेरे बैंक से ही पीछे लगे थे। वह रेलकर्मी के पीछे पीछे चल रहे थे। शारदा सहायक नहर के पास सूनसान स्थल देखकर वारदात को अंजाम दिया है। पहले भी लूट की कई वारदातों में यह राजफाश हो चुका है कि लुटेरे बैंक से ही पीछा करते है। मौका पाते ही लूट कर फरार हो जाते हैं।