अयोध्या आएंगे 'प्रभु', रामेश्वरम की ट्रेन को दिखाएंगे झंडी
फैजाबाद : अयोध्या से रामेश्वरम के लिए घोषित नई ट्रेन इसी माह शुरू हो जाएगी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने
फैजाबाद : अयोध्या से रामेश्वरम के लिए घोषित नई ट्रेन इसी माह शुरू हो जाएगी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु स्वंय यहां आएंगे। यह जानकारी सांसद लल्लू ¨सह ने दी। बुधवार को वे फैजाबाद जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने अयोध्या-फैजाबाद के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। अयोध्या से रामेश्वरम के लिए ट्रेन का संचालन करके मोदी सरकार अयोध्या के विकास में नया अध्याय जोड़ने जा रही है। ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के लिए रेल मंत्री से आग्रह किया गया था। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दे दी है। आगामी 29 जुलाई को रेल मंत्री सुरेश प्रभु अयोध्या से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। अयोध्या से रामेश्वरम के लिए अभी तक कोई सीधी रेल सेवा नहीं थी।
सांसद ने कहा कि अयोध्या जंक्शन का विकास वृहद स्तर पर किया जाना है। इसके लिए रेलवे 80 करोड़ रुपया अयोध्या जंक्शन पर खर्च करने जा रहा है। 29 जुलाई को रेल मंत्री से ही इस कार्य का भी शिलान्यास कराया जाएगा। मोदी सरकार की ओर से अयोध्या व फैजाबाद दोनों रेलवे स्टेशनों के उच्चीकरण के लिए कई कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सर्कुले¨टग एरिया का विस्तार, एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली, नई पानी टंकी का निर्माण, रुदौली और मोदहा रेलवे क्रा¨सग पर उपरिगामी पुल के लिए बजट स्वीकृत हो चुके हैं। सात अन्य क्रा¨सगों पर उपरिगामी पुल बनाने के लिए प्रस्ताव रेल मंत्रालय को सौंप दिया गया है। उम्मीद है कि अगले बजट में इसे भी शामिल कर लिया जाएगा। दोहरीकरण व फैजाबाद से रायबरेली नई रेल लाइन को लेकर कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। यात्री की मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशनों को निखारने की दिशा में जितना कार्य केंद्र की मोदी सरकार ने किया है उतना किसी अन्य सरकार में नहीं हुआ। सांसद ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। स्टेशन की साफ-सफाई व यात्री सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। बुजुर्ग, विकलांग व पत्रकारों के लिए टिकट घर व आरक्षण केंद्र पर अलग से खिड़की खोलने व कर्मचारियों के लिए कमरों में पर्याप्त पंखे व कूलर लगाने का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया। स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय, वाणिज्य निरीक्षक अजय ¨सह, सहायक मंडल अभियंता रवि विक्रम ¨सह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसआरआर रिजवी, भाजपा नेता दिवाकर ¨सह आदि मौजूद रहे।
बजट में अयोध्या के साथ हुआ इंसाफ
योगी सरकार के बजट को सांसद ने सराहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से प्रेरणा लेकर योगी सरकार ने अपने बजट में अयोध्या का विशेष ध्यान रखा है। अयोध्या के विकास के लिए योगी सरकार ने बजट में अरबों रुपये की व्यवस्था की है। हाईवे से लेकर रामनगरी की गलियों तक को निखारने का प्रावधान बजट में किया गया है। गलियों को सीसी बनाने, घाटों का सुंदरीकरण, पुराने बस स्टेशन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग, डिजिटल रामायण गैलरी, गुप्तारघाट का विकास, पाटेश्वरी मंदिर के इर्द-गिर्द विकास, अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए सुलभ शौचालय निर्माण, मंदिरों को एक रंग में रंगने, राम की पैड़ी प्रकाश व्यवस्था, पार्कों में सुसज्जित झोपड़ी निर्माण, विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी दिगंबर, अखाड़ा में टूरिस्ट सेंटर आदि खोले जाएंगे। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन व प्रसाद योजना को भी यूपी में लागू करने का ऐलान करके योगी सरकार ने विकास के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा किया है। यह बजट अयोध्या के साथ-साथ पूरे प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएगा।