प्लेटफार्म से बाहर ट्रेन खड़ी होने से यात्री चोटिल
फैजाबाद : प्लेटफार्म एक का छोटा होना यात्रियों के लिए दुर्घटना का सबब बनता जा रहा है। प्लेटफार्म से
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jul 2017 10:43 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2017 10:43 PM (IST)
फैजाबाद : प्लेटफार्म एक का छोटा होना यात्रियों के लिए दुर्घटना का सबब बनता जा रहा है। प्लेटफार्म से हटकर लगी बोगी से उतरते वक्त यात्री देवमित्र पांडेय गिर चोटहिल हो गए। यात्री ने इसकी शिकायत रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर पर की है। जल्द वे इस मामले को लेकर नई दिल्ली स्थित रेल मुख्यालय में भी लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराएंगे।
जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज निवासी देवमित्र आठ जुलाई को सुबह टाटा अमृतसर एक्सप्रेस से फैजाबाद पहुंचे। एसी कोच प्लेटफार्म से आगे निकल गया। बोगी से उतरते समय पैर फिसला। प्लेटफार्म न होने से नीचे गिर गए। बाये हाथ में फैक्चर हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें