एक वृक्ष सौ पुत्र समाना
फैजाबाद : पर्यावरण संरक्षण सभी का उत्तरदायित्व है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौध
फैजाबाद : पर्यावरण संरक्षण सभी का उत्तरदायित्व है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। पेड़ पौधों से हमें आक्सीजन मिलता है। यह मानव के आय का स्त्रोत भी है। वृक्षों की अंधा-धुंध कटान रोकना होगा।
यह विचार महिला महाविद्यालय गद्दौपुर की प्राचार्य अंजू पांडेय ने ग्रामर्षि एकेडमी परिसर में चितवन, आम व नीम के पौधरोपित करने के उपरांत व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि 'एक वृक्ष सौ पुत्र समाना'। प्राचार्य ने विद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से एक-एक पौध रोपित करने का आह्वान किया। ग्रामर्षि एकेडमी की प्रधानाचार्य रणविजय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन से संपूर्ण प्राणि जगत को खतरा पैदा होगा। इसलिए सभी को पौधरोपण की मुहिम से जुड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर डीएन दुबे, पवन श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, राहुल मिश्र, विकास मौजूद रहे।