आरइएस के जेई पर गिरी तबादले की गाज
फैजाबाद : आरइएस के अवर अभियंता आरके यादव का तबादला श्रावस्ती हो गया है। तबादले को विस चुनाव के दौरा
फैजाबाद : आरइएस के अवर अभियंता आरके यादव का तबादला श्रावस्ती हो गया है। तबादले को विस चुनाव के दौरान मिल्कीपुर क्षेत्र की एक घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। एक विधायक की नाराजगी को जेई के तबादले की वजह बताया जा रहा है। योगी सरकार में किसी विधायक की नाराजगी का जिले में यह पहला तबादला आरइएस में बताया जा रहा है। खबर है कि स्थानांतरित अवर अभियंता ने भी तबादला रोकवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। सत्तापक्ष के कई नेता अवर अभियंता के पैरोकार बताए जाते हैं। बहरहाल, अवर अभियंता का तबादला जल्द रुक जाने की चर्चा सभी की जुबान पर है। चर्चा की वजह अवर अभियंता रुद्रदेव व सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव का पिछले वर्ष हुआ तबादला भी है। दोनों अवर अभियंता का तबादला बस्ती हुआ था। तबादला नहीं रुका लेकिन जिले में संबद्ध करा ड्यूटी बजा रहे हैं। अधिशासी अभियंता आरके वर्मा का कहना है कि सही है कि दोनों अवर अभियंता की तैनाती दूसरे जिले में हैं। वहां के कार्य के साथ जिले का कार्य भी देखने का निर्देश संबद्धता आदेश में है। उसी आदेश का अनुपालन कराया जा रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि रुद्रदेव का तबादला हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में करीब एक वर्ष पहले किया गया। बस्ती में ज्वाइन कर कार्य जिले में कर रहे हैं, वेतन बस्ती से निकल रहा है। इसी तरह अवर अभियंता सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव के बारे में भी बताया गया। पिछले वर्ष उनका भी तबादला बस्ती हो गया। वह भी संबद्धता के बाद यहीं ड्यूटी कर रहे हैं।