बरईकला में लगा सपा का सदस्यता शिविर
फैजाबाद : बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के बरईकला में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शिविर लगा। शिवि
फैजाबाद : बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के बरईकला में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शिविर लगा। शिविर में पार्टी नेता व पूर्व विधायक आनंदसेन ने ढेर सारे लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व विधायक ने सदस्यता शिविर में कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी व करनी में फर्क नहीं है। पार्टी सत्ता में आने के बाद जनता से किए गए वादे पूरी करती है। वहीं भाजपा अपने वादों के विपरीत काम करती है। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव समाप्त हुए मात्र 50 दिन हुए हैं। विस चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी की सरकार के ऊपर लगाए गये आरोप लोग भूले नहीं है। कानून व्यवस्था के मसले पर भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। एक खास रंग का कपड़ा और गमछा पहने लोग दहशत फैला रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि टेक्नालाजी का दुरुपयोग बढ़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रॉनिक चिप से घटतौली का मामला पकड़ में आया है। उन्होंने कहा कि जांच करा ली जाय तो पकड़ में ईवीएम में छेड़छाड़ का मामला भी आएगा है। जो यह साबित करेगा कि तकनीक के सहारे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति व धर्मों की पार्टी है। उसे बदनाम किया गया। समाजवादी पार्टी सिद्धांत आधारित राजनीति व लोकतंत्र में विश्वास करती है। सदस्यता शिविर में जय¨सह यादव, नरेंद्र ¨सह यादव सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।