¨हसक जानवर की दस्तक से ग्रामीणों में भय
बाबा बाजार (फैजाबाद) : सैदपुर सुनवा जंगल में शनिवार को ¨हसक जानवर ने दस्तक दे दी। ¨हसक जानवर को देख
बाबा बाजार (फैजाबाद) : सैदपुर सुनवा जंगल में शनिवार को ¨हसक जानवर ने दस्तक दे दी। ¨हसक जानवर को देख ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीण उसे बाघ बता रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने ऐसी किसी ¨हसक जानवर की सूचना से इंकार किया है। बताते हैं कि बरकत अली पुरवा मजरे सैदपुर निवासी मुनाई पाल शनिवार को मवेशी चराने जंगल गए थे। जंगल में ¨हसक जानवर को देख वह डर गए। गोहार लगाते भागने लगे। अन्य चरवाहे भी भागने लगे। मुनाई पाल भागने के दौरान ठोकर लगने से गिरे और चोटहिल हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दी है। सूचना के बाद वन रेंजर व वन दरोगा मौके पर पहुंचे। पर किसी जानवर की मौके पर पुष्टि नहीं हो पाई है। वन रेंजर आरएस कुशवाहा ने बताया कि मौके पर टीम गई थी। किसी ¨हसक जानवर की पुष्टि नहीं हो पा रही है।