खबरदार..छेड़छाड़ की तो खैर नहीं
फैजाबाद : सूबे में निजाम बदलने का असर कानून-व्यवस्था पर दिखने लगा है। महिलाओं को सुरक्षात्मक माहौल द
फैजाबाद : सूबे में निजाम बदलने का असर कानून-व्यवस्था पर दिखने लगा है। महिलाओं को सुरक्षात्मक माहौल देने के योगी सरकार के निर्देश को अमल में लाना पुलिस ने शुरू कर दिया है। इसका आरंभ शहर में एंटी रोमियो अभियान के रूप में देखने को मिला। दो दिन पहले एसएसपी अनंतदेव ने इसकी रूपरेखा तैयार कर मातहतों के साथ विचार-विमर्श किया। रणनीति के तहत अचानक बुधवार को शहर में छात्राओं के स्कूल व कॉलेजों के बाहर पुलिस की सक्रियता दिखने लगी। एएसपी विक्रांतवीर, कोतवाल एके राय, अमर ¨सह व महिला थाना की उपनिरीक्षक रत्नाकुमारी ने पुलिस टीम के साथ स्कूल और कॉलेजों का भ्रमण कर मनचलों पर नकेल कसी। पुलिस टीम देखकर कॉलेजों के ईद-गिर्द मंडराने वाले मनचले बाइक लेकर गलियों से बचकर भागते नजर आए।
महिलाओं के साथ बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शहर में एंटी रोमियो अभियान की शुरुआत कर दी है। एएसपी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए शहर के गर्ल्स कॉलेजों के बाहर चे¨कग अभियान चलाया। वहां खड़े युवाओं को पकड़ कर उनसे पूछताछ की। चे¨कग के दौरान पुलिस ने कॉलेज के बाहर दुकानों पर खड़े युवकों से पूछताछ शुरू की तो उनमें खलबली मच गई। वाहनों पर सवार होकर धीमी गति से निकल रहे युवकों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बाइक सवार युवाओं के पहचान पत्र भी देखे। इस दौरान पुलिस के हाथों कई युवकों को फजीहत भी झेलनी पड़ी। कॉलेजों के आस-पास खड़े युवकों को खदेड़ा गया और चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। शहर के मनूचा महाविद्यालय, आर्य कन्या, मेथोडिस्ट स्कूलों के पास एएसपी व उनकी टीम ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। स्कूल व कॉलेजों के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़ को रोकने के लिए आपरेशन मजनूं व कई अन्य नामों से अभियान पहले भी चलते रहे हैं लेकिन कुछ दिन बाद अभियान ठंडे पड़ जाते हैं। एएसपी विक्रांतवीर ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य इस अभियान के जरिये शहर में ऐसा माहौल बनाना है कि दिन हो या रात कोई भी महिला या युवती खुद को असुरक्षित महसूस न करे। यदि कोई छेड़छाड़ में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।