आयोग ने परखीं गुमनामी बाबा से जुड़ी वस्तुएं
फैजाबाद: गुमनामी बाबा उर्फ भगवन जी प्रकरण की जांच कर रहे न्यायमूर्ति विष्णु सहाय ने बुधवार को जांच क
फैजाबाद: गुमनामी बाबा उर्फ भगवन जी प्रकरण की जांच कर रहे न्यायमूर्ति विष्णु सहाय ने बुधवार को जांच का सिलसिला आगे बढ़ाया। टीम ने अयोध्या के रामकथा संग्रहालय में रखी वस्तुओं को करीब से देखा और परखा। कोई नया गवाह आज गवाही दर्ज कराने नहीं आया। अभी तक 35 गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं, इनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवारीजन भी शामिल हैं।
कचहरी के बगल सैनिक कल्याण ऑफिस स्थित कैंप कार्यालय में यह सुनवाई निर्धारित थी। किसी गवाह के न आने पर अपराह्न करीब 11 बजे जांच टीम अयोध्या के रामकथा संग्रहालय के लिए रवाना हो गयी। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विष्णु सहाय व सचिव दिलीप कुमार ने सहायक सतवंत ¨सह सेठी की मदद से यहां रखी करीब 100 वस्तुओं का गहन निरीक्षण किया। इन वस्तुओं में गुमनामी बाबा के दांत, घड़ी, चश्मा, टेप रिकार्ड, सिगार, तंबाकू व किताबें आदि शामिल हैं। इस दौरान रामकथा संग्रहालय के उपनिदेशक योगेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रामनारायण पटेल व सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति ¨सह व अन्य मौजूद थे। इस कार्यवाही के बाद शाम को यह टीम राजधानी वापस चली गयी।