रुदौली में सियासी स्टारवार शुरु
रुदौली (फैजाबाद) : रुदौली में सियासी स्टारवार शुरू हो चुका है। अगले चार पांच दिन विधानसभा चुनाव के ल
रुदौली (फैजाबाद) : रुदौली में सियासी स्टारवार शुरू हो चुका है। अगले चार पांच दिन विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने रुदौली की तरफ रुख कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की यहां पर 18 फरवरी को जनसभा हो चुकी है। 21 फरवरी को सपा के स्टार प्रचारक आजम खां नेवरा में जनसभा करने आ रहे हैं। 23 फरवरी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 23 फरवरी को भाजपा के फायर ब्रांड नेता व गोरखपुर सांसद योगी आदित्य नाथ मवई चौराहे पर पार्टी उम्मीदवार रामचंद्र यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन रुदौली के रसूलाबाद मैदान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी रुश्दी मियां के समर्थन में जनसभा करेंगे। 24 को नगर के ¨हदू इंटर कालेज खेल मैदान में विधायक रामचंद्र यादव के पक्ष में प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य जनसभा करेंगे। 25 को बहरास में कैबिनेट मंत्री उमा भारती के आने की सूचना है। हालांकि उनके कार्यक्रम की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।