बस्ती के भाजपा जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा
जानाबाजार (फैजाबाद): बस्ती जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौंधन पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
जानाबाजार (फैजाबाद): बस्ती जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौंधन पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे भाजपा नेता के वाहन से प्रचार सामग्री मिलने पर हैदरगंज पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि उड़ाका दल की ओर से मुकदमा पंजीकृत कर प्रचार सामग्री जब्त कर ली गई है। उड़ाका दल में शामिल मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार व उपनिरीक्षक चंद्रमणि यादव शुक्रवार की शाम धोबना चौराहे पर वाहन चे¨कग कर रहे थे। इसी बीच पहुंचे बस्ती के भाजपा जिलाध्यक्ष के चार पहिया वाहन को रोक कर टीम ने तलाशी ली। वाहन से काफी मात्रा में प्रचार सामग्री बरामद हुई। आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने उड़ाका दल की तहरीर पर पवन कुमार कसौंधन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त विद्युत उपकेंद्र केरालाल खां क्षेत्र में मार्ग के किनारे लगे बिजली के खंभों पर राष्ट्रीय निषाद राज पार्टी के पोस्टर व स्लोगन लगे होने पर जेइ की तहरीर पर पुलिस ने पार्टी के विरुद्ध आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज किया गया है। पोल पर प्रचार सामग्री लगे होने की सूचना राजस्व निरीक्षक रामसूरत शर्मा ने पावर कारपोरेशन को दी। पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता आदित्य कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीओ बीकापुर के निर्देश पर वाहन चे¨कग भी कई। इस बीच दस वाहन कार्रवाई की जद में आए।