डीएम के साथ अधिकारियों ने भी उठा ली बंदूक
फैजाबाद : पुलिस लाइन में अजब नजारा दिखा, डीएम विवेक और सीडीओ अर¨वद मल्लपा बंगारी बंदूक ताने नजर आए।
फैजाबाद : पुलिस लाइन में अजब नजारा दिखा, डीएम विवेक और सीडीओ अर¨वद मल्लपा बंगारी बंदूक ताने नजर आए। ये शू¨टग प्रतियोगिता नहीं बल्कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का संयुक्त पूर्वाभ्यास था। चुनाव के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी तैयार हो रहे हैं। शनिवार को पुलिस लाइन में हुआ पूर्वाभ्यास इसी तैयारी का हिस्सा था। कानून-व्यवस्था व चुनाव संबंधी बैठक के पूर्व डीएम विवेक व एसएसपी अनंतदेव के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने गैर घातक हथियारों से रिहर्सल किया। टियर गैस के गोले दागे और मिर्ची बम के इस्तेमाल करने का तरीका सीखा। यह पहला मौका था जब पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी हथियारों से लैस होकर पूर्वाभ्यास करते नजर आए।
एसएसपी अनंतदेव ने बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के मोर्चे पर सभी तैयारियों को धार दी जा रही है। आपात स्थिति में पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी मोर्चे पर डटना पड़ता है। विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का संयुक्त पूर्वाभ्यास कराया गया। पूर्वाभ्यास में चुनाव मजिस्ट्रेट एवं जिले के सभी थाना प्रभारी शामिल हुए।