यशवंतराव होलकर की जयंती मनाई
फैजाबाद : राष्ट्रीय समाज पार्टी के तत्वावधान में पाल वंशीय महान शासक महाराजा यशवंतराव होलकर की 24
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 12:02 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 12:02 AM (IST)
फैजाबाद : राष्ट्रीय समाज पार्टी के तत्वावधान में पाल वंशीय महान शासक महाराजा यशवंतराव होलकर की 240वीं जयंती पूरी शिद्दत के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नियांवा स्थित मां अंबे कृष्ण मंदिर के पुजारी राम निवास पाल ने महराजा यशवंतराव के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय पाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल ने की तथा संचालन संगठन के अयोध्या विस क्षेत्र अध्यक्ष सचिन पाल ने किया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें