छात्र की हत्या में पूर्व प्रधान का पुत्र नामजद
गदुरहीबाजार (फैजाबाद) : खंडासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव में बीएससी के छात्र संजय की हत्या में प
गदुरहीबाजार (फैजाबाद) : खंडासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव में बीएससी के छात्र संजय की हत्या में पूर्व प्रधान शिवलाल के पुत्र दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के परिवारीजनों की तहरीर में दो अन्य अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र के चमरुपुर पूरेपासिन निवासी 20 वर्षीय छात्र संजय की हत्या शव विद्यालय परिसर में छुपा दिया गया था। शुक्रवार को उसका शव बरामद हुआ था। मृतक के चाचा सुखराम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घटना में मुख्य आरोपी मृतक का मित्र दुर्गेश है। विपक्षियों का मृतक से रुपए के लेनदेन का विवाद था। गत एक दिसंबर को दुर्गेश ने संजय को गहनाग मंदिर पर बुलाया। सुखराम ने अपने भतीजे संजय के मोबाइल पर फोन किया। संजय ने फोन उठाया लेकिन दूसरी ओर से उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। आरोप है कि दूसरी ओर से आ रही आवाजों में दुर्गेश की आवाज भी थी। कॉल रिकार्ड कर उसकी सीडी पुलिस को दी गयी है। संजय की हत्या से क्षेत्र में फैला आक्रोश कम नहीं हो रहा है। मृतक की मोटरसाइकिल उसके गांव के किनारे लावारिस पाई गई। मृतक का मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ¨सह ने बताया कि टीम बनाकर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।