गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली
पूराबाजार (फैजाबाद): एक निजी सिक्योरिटी गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी। हालत गंभीर बनी हुई
पूराबाजार (फैजाबाद): एक निजी सिक्योरिटी गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के देवगढ़ तिराहे की है। स्थानीय निवासी शीवेंद्र ¨सह सीपू तिराहे पर स्थित एक किराने की दुकान पर खड़े थे। तभी एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला रामनायन वहां पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान रामनयन ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से शीवेंद्र को गोली मार दी। गोली लगते ही शीवेंद्र गिर पड़ा। रामनयन मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल सहित दल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अधिकारियों ने भी जिला अस्पताल पहुंच स्थिति का जायजा लिया। हालात गंभीर देखते हुए घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। आरोपी रामनयन की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी के कुछ करीबियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।