प्रधान समेत नौ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
फैजाबाद : अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारुल अत्री ने उछाहपाली के ग्राम प्रधान नरेंद्रदेव पाठक समेत
फैजाबाद : अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारुल अत्री ने उछाहपाली के ग्राम प्रधान नरेंद्रदेव पाठक समेत नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश इनायतनगर थानाध्यक्ष को दिया है। मामला महिला से दु्र्व्यवहार का है।
पीड़ित महिला के अधिवक्ता मनोज शुक्ल के मुताबिक उछाहपाली गांव है। जहां समुदाय विशेष के कुछ दबंग महिला को गांव से हटाना चाहते हैं, इसे लेकर कई बार धमकी भी दी जा चुकी है। स्थानीय पुलिस भी उसकी नहीं सुन रही थी। ग्राम प्रधान ने दबंगों के साथ मिल कर गत तीन सितंबर को उसे पीटा। उसे व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत की गयी। इनायतनगर थाने में उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी। उच्चाधिकारिेयों ने भी उसकी सुनी तो अदालत की शरण लेनी पड़ी।