कंबल विक्रेता किशोर पर ब्लेड से हमलाकर लूट
फैजाबाद : फेरी कर कंबल बेचने वाले एक किशोर पर जानलेवा हमलाकर लूटपाट की गई। घटना कैंट थाना क्षेत्र मे
फैजाबाद : फेरी कर कंबल बेचने वाले एक किशोर पर जानलेवा हमलाकर लूटपाट की गई। घटना कैंट थाना क्षेत्र में गद्दोपुर की है। घायलावस्था में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचे घायल किशोर से बयान लिया। पुलिस ने अपनी ओर से छानबीन शुरू करने का दावा किया है, लेकिन पीड़ित की ओर से अभीतक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवासी निजामुद्दीन अपने 14 वर्षीय पुत्र शोएब के साथ कैंट थाना क्षेत्र के सआदतगंज इलाके में रहते हैं। शोएब फेरी पर कंबल बेचने का कार्य करता है। सोमवार को वह कंबल बेचने निकला था। पीड़ित की ओर से पुलिस को दिए गए बयान में कहा गया है कि गद्दोपुर के निकट उसे कुछ युवक मिले और गद्दोपुर रेलवे क्रा¨सग के पास झाड़ी में ले जाकर मारापीटा। बदमाशों ने ब्लेड से उसके शरीर पर कई वार किए। हाथ की नस काट दी गई। किशोर से साथ जिस बर्बरता पूवर्क वारदात की गई उसे देखने के बाद पुलिस इस वारदात के पीछे सिर्फ लूट का मकसद नहीं मान रही है। छानबीन में पाया गया है कि किशोर कंबल बेचकर पहले घर आया उसके बाद बाहर निकला तब उसके साथ यह घटना हुई। यहां वारदात को अंजाम दिया गया वह नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। आशंका जाहिर की जा रही है किसी नशेड़ी ने अपनी लत पूरी करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष कैंट राजीव ¨सह ने बताया कि किशोर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर अभी नहीं मिली है।