तालाबंदी में दिखी ग्राम प्रधानों की ताकत
फैजाबाद : ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में आए दिन की बंदिश से आजिज ग्राम प्रधानों ने जिले के सभी
फैजाबाद : ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में आए दिन की बंदिश से आजिज ग्राम प्रधानों ने जिले के सभी 11 विकासखंड मुख्यालयों पर बुधवार को तालाबंदी कर ताकत दिखाई। जिला प्रशासन को चेताया कि नौकरशाही की मनमानी ज्यादा दिन नहीं चलने दी जाएगी। वे जनता से निर्वाचित ग्राम प्रधान हैं। जनता ने उन्हें चुना है। जनता के प्रति उनकी जवाबदेही है। ग्राम प्रधान संगठन ने तालाबंदी का एलान किया था। जिलाध्यक्ष रामरंग यादव ने तालाबंदी सफल बताते हुए चेतावनी दी कि अगर पांच अक्टूबर तक विकास कार्य नहीं शुरू कराया गया तो छह अक्टूबर को विकास भवन का घेराव करेंगे।
ब्लॉक मुख्यालयों पर तालाबंदी से कामकाज बाधित रहा। विकास कार्य के लिए धनराशि न मिलने से प्रधान आंदोलित हैं। विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। तालाबंदी से कई घंटे तक कर्मचारी ब्लॉक आफिस में नहीं प्रवेश कर पाए। समस्याओं के निस्तारण के लिए आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधानों ने ताला बंद कर धरना दिया। इसमें प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव यादव, प्रधान हरिकरन ¨सह, मेराज अहमद, शफीक अहमद अल्लन, नरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान रामचेत यादव, नर¨सह नारायण ¨सह, वीर ¨सह, हरिश्चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानों ने विकास खंड मुख्यालय पर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसमें प्रधान संघ मंत्री शिवमूरत तिवारी, राजेश वर्मा, पवन मिश्र, सतीश ¨सह, बब्लू दुबे, निजामुद्दीन, राम सजीवन मिश्र, बृजेंद्र पाल तथा पन्नालाल मौजूद रहे। ह¨रग्टनगंज प्रतिनिधि के अन सार प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में रणधीर यादव, शिवयज्ञ तिवारी आदि मौजूद रहे। मयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानों ने अध्यक्ष अशोककुमार पाल की अगुवाई में ब्लॉक गेट का ताला बन्द कर धरना दिया। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष रामरंग यादव ने कहा कि यदि मांगें नहीं पूरी हुई तो प्रधान आगामी छ: अक्टूबर को विकास भवन का घेराव करेंगे। दिलीप विमल, विशम्भर ¨सह, अरुण यादव, रामचेत यादव, राधा ¨सह, रामू भाष्कर, सुभाष शुक्ल, दिलीप पासवान, शशि ¨सह, राम अछैवर, नागेन्द्रनाथ उपस्थित रहे। अमानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबन्दी कर प्रधान संघ अध्यक्ष जितेन्द्र ¨सह (बब्लू) की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने में चौधरी महेन्द्र प्रताप ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह, अमरेन्द्र ¨सह, बृजेन्द्र ¨सह, अनिल ¨सह, सूर्यभान उपाध्याय, प्रेमचन्द, जनकदुलारी यादव, जयबहादुर गुप्त, रामबदल यादव, सूबेदार ¨सह, मो. इलियास, मीना देवी, त्रिलोकीनाथ, बृजेश ¨सह, महेश कुमार, जगदम्बा प्रसाद वर्मा, बैजनाथ रावत, गुरूदीन रावत उपस्थित रहे। मिल्कीपुर ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी प्रधान संघ अध्यक्ष नीरा यादव की अध्यक्षता में की गई। प्रदर्शन में गायत्री देवी, अमरावती, रेनू ¨सह, माया देवी, रजाक खां, भभूती प्रसाद व अमरजीत ¨सह आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।