तैराकी : ईस्ट जोन चैंपियन बनी मंजरी
फैजाबाद : कहते हैं कि प्रतिभा छिपाए नहीं छिपती। मौका मिलते ही वह अपनी चमक बिखेर ही देती है। ऐसी ही
फैजाबाद : कहते हैं कि प्रतिभा छिपाए नहीं छिपती। मौका मिलते ही वह अपनी चमक बिखेर ही देती है। ऐसी ही प्रतिभाओं में शामिल तैराक मंजरी जायसवाल ने रांची में आयोजित सीबीएसइ की ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदकों पर कब्जा कर ईस्ट जोन चैंपियन का ताज पहन जिले का नाम रौशन किया है। मंजरी जायसवाल ने तीन दिनी प्रतियोगिता के पहले दिन 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण, दूसरे दिन 50 मीटर व 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण तथा तीसरे दिन 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया जो जिले के लिए गौरव की बात है। जिला तैराकी संघ के सचिव शिवकरन ¨सह ने बताया कि स्वर्ण पदकों के मामले में मंजरी जायसवाल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एक प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक पहली बार हासिल किया है। अब तक उसने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 39 पदक (स्वर्ण, रजत व कांस्य) प्राप्त कर जिले को सुर्खियों में बनाए रखा है। मंजरी के ईस्ट जोन चैंपियन बनने पर संघ के अध्यक्ष हरीकृष्ण अरोड़ा, प्रशिक्षक कम जीवन रक्षक राजकुमार यादव, राहुल जायसवाल, मनोज सोनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष हरीकृष्ण अरोड़ा ने कहा कि जिले के तैराकों को हर संभव सुविधा मुहैया कराया जाता रहेगा। मंजरी जायवाल केटी पब्लिक स्कूल की छात्रा है।