भाजपा के जिला मंत्री जख्मी, सिर में लगे 14 टांके
फैजाबाद: विधानभवन के घेराव की कोशिश करते हुए भाजपा नेताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी बरसाई। घेराव की कोशि
फैजाबाद: विधानभवन के घेराव की कोशिश करते हुए भाजपा नेताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी बरसाई। घेराव की कोशिश में पूरे प्रदेश के भाजपा नेता शामिल रहे पर पुलिस की बर्बरता के सर्वाधिक शिकार फैजाबाद के भाजपा नेता रहे। भाजपा के जिला मंत्री परमानंद मिश्र पर पुलिस ने इस बेरहमी से प्रहार किया कि उनके सिर में 14 टांके लगवाने पड़े। देर शाम वापस फैजाबाद पहुंचे घायल भाजपा नेता को देखने के लिए समर्थकों का तांता लगा रहा। जिला भाजपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, जिला महामंत्री संजीव ¨सह, ऋषिकेश उपाध्याय, वेदप्रकाश गुप्त, दिव्यप्रकाश तिवारी, अमीरचंद्र जायसवाल, अरुण तिवारी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखंड ¨सह ¨डपल, ओमप्रकाश ¨सह, राजेश तिवारी, गोकरण द्विवेदी, सरयू दुबे, रोहित पांडेय, इं. रणवीर ¨सह आदि भी घायलों में शामिल हैं। इलाकाई सांसद लल्लू ¨सह भी पुलिस की लाठी से अछूते नहीं रहे। लाठी चार्ज के दौरान मची भगदड़ में इलाकाई सांसद स्वयं को संभाल नहीं सके और गिरने से उन्हें भी मामूली चोट आई। घेराव में सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरज कनौजिया ने बताया कि अखिलेश सरकार की पुलिस ने लोकतांत्रिक प्रतिरोध को युद्ध स्थल के रूप में तब्दील कर दिया और ऐसा लगा कि प्रदेश सरकार दमन पर आमादा है। उन्होंने गंभीर रूप से जख्मी पार्टी नेता परमानंद मिश्र के हर संभव मदद का संकल्प जताते हुए प्रदेश की दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत से लगने का आह्वान किया। युवा मोर्चा नेता आशीष ¨सह ने कहा, प्रतिरोध का इस तरह सामना करना प्रदेश की सपा सरकार की हताशा का परिचायक है और आगामी चुनाव में इस तानाशाही का जनता ब्याज सहित हिसाब लेगी।