किसानों के मुद्दे पर अलग-अलग राग
फैजाबाद : भारतीय किसान यूनियन के दोनों गुटों की अपनी ढपली अपना राग है। जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने
फैजाबाद : भारतीय किसान यूनियन के दोनों गुटों की अपनी ढपली अपना राग है। जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने किसानों का गन्ना बकाया भुगतान न करने पर 10 अगस्त को केएम शुगर मिल मसौधा को घेरने का एलान किया तो अगले दिन दूसरे गुट ने हेमूकालाणी पार्क में महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय की अध्यक्षता में पंचायत कर बकाया भुगतान न करने पर अगले पेराई सत्र में गन्ना चीनी मिल को न आपूर्ति किये जाने की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने धमकी दी। जिले में दोनों गुट एक साथ संगठन चलाने को राजी नहीं। शहीद उद्यान में सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता में हुई पंचायत में मंडल अध्यक्ष अभयराज ब्रह्मचारी ने डीएपी समेत अन्य उर्वरक को घटे मूल्य पर न दिए जाने का मुद्द उठाया। वहीं हेमूकालाणी पार्क की पंचायत में किसानों की समस्याओं का निराकरण न होने पर कमिश्नर का घेराव किए जाने के एलान करने पर उप जिलाधिकारी दीपा अग्रवाल ने 14 सूत्रीय ज्ञापन लेकर निस्तारण का आश्वासन दिया। शहीद उद्यान पंचायत में देवनारायण ¨सह, कृष्णचंद्र वर्मा, भागीरथी वर्मा, देवीप्रसाद वर्मा, शंकरपाल पांडेय, रामउजागिर पटेल, नन्हे ¨सह व अर¨वद यादव आदि मौजूद रहे। वहीं हेमूकालाणी पार्क में प्रदेश सचिव दिनेश दुबे के अलावा शिवप्रसाद पांडेय, राकेश शर्मा, रामबुझारत यादव, अशोक कुमार, जेपी किसान, रामकेवल, रामेश्वर तिवारी के अलावा बड़ी तादाद में महिलाएं शामिल रहीं।
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी जिलाध्यक्ष संकटाप्रसाद मिश्र ने कहाकि अधिकारी किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष के अनुसार 11 अगस्त को हेमूकालाणी पार्क में पंचायत करने का निर्णय बैठक में लिया गया।