हादसे में व्यवसायी की मौत
रामपुरभगन (फैजाबाद) : फैजाबाद शहर के झारखंडी मोहल्ला निवासी अनिल कुमार सक्सेना (52) की बाइक भैंस से
By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 11:44 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 11:44 PM (IST)
रामपुरभगन (फैजाबाद) : फैजाबाद शहर के झारखंडी मोहल्ला निवासी अनिल कुमार सक्सेना (52) की बाइक भैंस से टकरा गई। टकरा कर गिरने से सिर पर गंभीर चोटें आई। यह सड़क दुर्घटना तारुन-पिपरी मार्ग पर कसेरवा के पास सायं करीब छह बजे हुई। गंभीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तारुन पुलिस की सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार वह पेस्टीसाइड का कारोबार करते थे। उधारी वसूल कर घर वापस जा रहे थे। उनकी बाइक भैंस से टकरा गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें