नियम विरुद्ध साक्षात्कार के खिलाफ प्रदर्शन
फैजाबाद: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डेन, पूर्णकालिक शिक्षिका व अंशकालिक
फैजाबाद: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डेन, पूर्णकालिक शिक्षिका व अंशकालिक शिक्षकों ने 28 जून को घोषित साक्षात्कार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस साक्षात्कार को नियम विरुद्ध बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। भर्ती प्रक्रिया के विरोध में बीएसए कार्यालय पहुंचे कर्मियों ने व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की और इसे फरमान के विपरीत बताया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमसब कस्तूरबा गांधी विद्यालय का सफल संचालन कर रहे हैं। बावजूद इसके भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो गलत है। उनका कहना है कि सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी के 18 मार्च 2016 के आदेश में कहा गया है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उपरोक्ता पद के लिए साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जा सकता है। कहा कि प्रतिवर्ष शैक्षिक सत्र की समाप्ति पर नवीनीकरण किए जाने की व्यवस्था है। इस वर्ष भी मार्च में तत्कालीन जिलाधिकारी योगेश्वर राम ने कर्मचारियों का नवीनीकरण कर दिया था। बावजूद इसके साक्षात्कार आयोजित कराना गंभीर अनियमितता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अधिकारी कार्यरत कर्मियों व शिक्षकों के मानसिक शोषण पर आमादा है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य परियोजना निदेशक को मांग पत्र भेजकर साक्षात्कार पर रोक लगाने की मांग की। संतोष कुमार वर्मा, संगीता भारती, सविता देवी, प्रतिमा प्रियदर्शी, रश्मि वर्मा, ममता वर्मा, सपना मौर्या, अमन, प्रियंका यादव, मीनाक्षी, अनुराधा मिश्रा, मीनू पांडेय, सुनीता पांडेय, आरती ¨सह मौजूद रहीं।