किसानों को मिलेगी फसल सुरक्षा एंबुलेंस सेवा : कृषि मंत्री
फैजाबाद : प्रदेश सरकार किसानों को बड़ा तोहफा देने वाली है। यह तोहफा है 102 व 108 एंबुलेंस सेवा की तर्
फैजाबाद : प्रदेश सरकार किसानों को बड़ा तोहफा देने वाली है। यह तोहफा है 102 व 108 एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर फसल सुरक्षा एंबुलेंस सेवा का होगा। किसान के एक फोन पर फसल में लगने वाले रोग को देखने कृषि वैज्ञानिक खेत में पहुंचेंगे। जरूरत के अनुसार दवा आदि का छिड़काव भी कराएंगे। खरीफ गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री विनोद कुमार ¨सह पंडित ने यह जानकारी किसानों को दी। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के प्रेक्षागृह में आयोजित फैजाबाद-देवीपाटन मंडल की खरीफ गोष्ठी को वह संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का उद्घाटन किया।
कृषि मंत्री ने गिरते जल स्तर से बचने के लिए खेत तालाब योजना की जानकारी भी किसानों को दी। बताया कि इसके लिए 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। अभी यह प्रदेश के 179 डार्क ब्लॉकों में प्रभावी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे प्रदेश के किसानों को इससे लाभांवित कराना चाहते हैं। उनके निर्देश पर शासन स्तर पर मंथन हो रहा है।
खरीफ गोष्ठी में देवीपाटन मंडल के किसानों की मौजूदगी से कृषि मंत्री पूरी रौ में दिखे। उन्होंने कहाकि दो हार्स पावर के मोबाइल सोलर पंप की कीमत घट कर 23.60 हजार रुपये हो गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों को उन्होंने नसीहत दी कि वे आदत के मुताबिक इसे देने में मीन-मेख न निकालें। जरूरतमंद किसानों को उपलब्ध कराएं। सरकार का मकसद ज्यादा सोलर पंप किसानों को उपलब्ध कराना है। धन की कमी नहीं है। सोलर पंप की ट्राली बनवाने के लिए 132 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। उन्होंने तीन हार्सपावर सोलर पंप की कीमत घटने की जानकारी भी दी। कृषि मंत्री ने कहा 2012 से पहले बिजली नहीं मिलती थी। उर्वरक पुलिस की मौजूदगी में बंटती थी। अखिलेश सरकार में बिजली भी मिल रही है व उर्वरक भी। उन्होंने कहा कि गेहूं प्रदेश में करीब 16 सौ रुपये ¨क्वटल बिक रहा है। गन्ना किसानों का भुगतान न होने का ठीकरा उन्होंने केंद्र सरकार पर फोड़ा। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के चीनी का निर्यात बंद करने पर कीमतों में उछाल आया। उसी उछाल से चीनी मिलों ने किसानों का भुगतान शुरू कर दिया है। मंत्री ने किसानों के 56 लाख ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सीएम के स्तर से बांटे जा रहे लैपटॉप को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के घर लैपटॉप पहुंचने से ऑनलाइन पंजीकरण में इजाफा हुआ है।
कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में उर्वरक व बीज की दिक्कत नहीं है। उन्होंने किसानों को फसल चक्र अपनाने की सलाह दी। उन्होंने अत्यधिक जल दोहन से बचने के लिए वानिकी, मौन पालन आदि की जानकारी दी। प्रमुख सचिव कृषि ने विभागीय योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए डीबीटी योजना की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 56 लाख किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। प्रमुख सचिव उद्यान ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि निदेशक ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। खरीफ गोष्ठी को फैजाबाद व देवीपाटन मंडल के कमिश्नर ने भी संबोधित किया।