..सूख गए तालाब, पशु-पक्षियों को कहां से मिले पानी
फैजाबाद: रुदौली में तालाबों से पानी गायब हो गया है। वहीं प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
फैजाबाद: रुदौली में तालाबों से पानी गायब हो गया है। वहीं प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते सूखे तालाब बच्चों के खेल का मैदान बनते जा रहे है। पशु-पक्षी भी अपना गला तर करने के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हो गए हैं। पशु पक्षियों के पीने के लिए भी तालाबों से पानी गायब है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा प्रति वर्ष सूखे तालाबों में पानी भराने का आदेश अपने मातहतों को दिया जाता है। फिर भी तालाबों मे पानी नहीं भराया जा सका है। यही वजह है कि पशु पक्षियों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अभी हाल में ही नहरों में पानी छोड़ा गया था। फिर भी किसी ने तालाबों को भराने की जहमत नहीं की, जिसके चलते तालाब सूखे हैं। ये सूखे तालाब बच्चों के खेल का मैदान बन गए हैं। बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे पर जरैला बाजार के पास राम नगर के पास सूखे पड़े तालाब में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस बावत उपजिलाधिकारी अमित कुमार ¨सह ने बताया कि तालाबों में पानी भरवाने का निर्देश दिया गया है। जांच कराई जाएंगी।