ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी में लगेंगे 9.3 लाख पौधे
फैजाबाद: ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के तहत प्रदेश में एक दिन पांच करोड पौधरोपण किया जाएगा। उसे लेकर जिलाध
फैजाबाद: ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के तहत प्रदेश में एक दिन पांच करोड पौधरोपण किया जाएगा। उसे लेकर जिलाधिकारी ¨कजल ¨सह ने प्रशासनिक अधिकारियों समेत वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने जन अभियान के रूप में एक दिन में पौधरोपण कराने का निर्देश सभी को दिया। जिले से 9.3 लाख पौधे उसी दिन रोपित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने आमजन, स्कूली बच्चे व महिलाओं को जन अभियान से जोड़े जाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने बताया कि एक लाख महिलाओं के जॉबकार्ड बनाने के निर्देश जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को दिया है। 40 हजार महिलाओं का जॉबकार्ड डीआरडीए के स्तर से बन गए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. रविकुमार ¨सह से पौधरोपण संबंधी प्रगति की जानकारी ली। डीएफओ के अनुसार बैठक में अधिकारियों को जीपीएस, रूट चार्ट व रोपित किए जाने वाले पौधों के बारे में जानकारी दी गई। प्रत्येक ब्लॉक के बीडीओ उसी ब्लॉक के सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। प्रशिक्षण के लिए एक टीम एनआईसी में गठित की गई है। यह टीम मास्टर टेनर्स के रूप में प्रशिक्षण दे रही है।