Move to Jagran APP

ब्रह्मचारियों ने किया योग प्रदर्शन

फैजाबाद: पूर्वांचल आर्य महासम्मेलन के दूसरे दिन महापरायण यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके साथ गुरुकुल के ब्र

By Edited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 12:13 AM (IST)
ब्रह्मचारियों ने किया योग प्रदर्शन

फैजाबाद: पूर्वांचल आर्य महासम्मेलन के दूसरे दिन महापरायण यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके साथ गुरुकुल के ब्रह्मचारियों का सामूहिक उपनयन संस्कार हुआ। इस बीच ब्रह्मचारियों ने योग प्रदर्शन की कला सीखी और प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्यअतिथि वन राज्य मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन रहे। उन्होंने आर्य समाज की ओर से किए जा रहे कार्यों को सराहा। इस मौके पर वन राज्य मंत्री का स्वागत किया गया और प्राचार्य नागेंद्र कुमार मिश्र व विमल किशोर शर्मा ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

loksabha election banner

डॉ. प्रशस्य मित्र व आचार्य नागेंद्र ने सामूहिक उपनयन संस्कार कराया। इस मौके पर आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा की भूमिका में धर्मेश्वरानंद शास्त्री और यजमान हिमांशु त्रिपाठी व अन्य रहे। संस्कृत अंत्याक्षरी का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में ब्रह्मचारियों ने भजन, गीत व उपदेश प्रस्तुत किए। इसके जरिए समाज को जाग्रत करने की प्रेरणा दी। योग शिक्षक हरी ¨सह ने योग की कला ब्रह्मचारियों बताई। डॉ. विनोद कुमार आर्य ने सभी को योग चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अवधेश दास, प्रकाश कुमार गुप्ता, शील मित्र पांडेय, गायत्री, प्राचार्य नागेंद्र कुमार शास्त्री ने विचार रखे। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.