Move to Jagran APP

सपाइयों ने रेस्टोरेंट कर्मियों को दौड़ाकर पीटा

फैजाबाद : चुनावी रंग में रंगे सपाईयों ने एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया। रेस्टोरेंट बंद होने के ब

By Edited By: Published: Mon, 12 Oct 2015 11:30 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2015 11:30 PM (IST)
सपाइयों ने रेस्टोरेंट कर्मियों को दौड़ाकर पीटा

फैजाबाद : चुनावी रंग में रंगे सपाईयों ने एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया। रेस्टोरेंट बंद होने के बाद पहुंचे सपा नेता अजय यादव ने कर्मचारियों से खाना मांगा। कर्मचारियों द्वारा खाना न होने की बात कहने से आग बबूला हुए सपाई रेस्टोरेंट के मैनेजर को पीटने लगे और पिस्टल तक तान दी।

loksabha election banner

रविवार की देर रात शहर के बाइपास के किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट में रात करीब साढ़े 11 बजे सत्ता की दबंगई का यह नंगा नाच सामने आया। होटल से जुड़े लोगों को मानें तो देवकाली गांव निवासी अजय यादव अपने छह-सात साथियों के साथ रेस्टेारेंट पहुंचे और कर्मचारियों से खाना देने के लिए कहा। रेस्टोरेंट की समयावधि समाप्त हो जाने की वजह से कर्मचारियों ने खाना देने में असमर्थता जाहिर की। यह बात सपाइयों को नागवार गुजरी। होटल मालिक धनंजय वर्मा के मुताबिक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि अजय अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट के किचन में घुस गए और कर्मचारियों से विवाद करने लगे। मैनेजर नीरज तिवारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्हें मारापीटा और पिस्टल तान दी। रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों को भी मारापीटा। होटल पहुंची पुलिस ने दो युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अजय को उसके घर से पकड़ा गया। अजय जिला पंचायत चुनाव में सपा समर्थित महिला प्रत्याश विमला देवी का पुत्र है। पीड़ित पक्ष क तहरीर पर पुलिस ने अजय यादव, रमेश कुमार व शशांक शेखर सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अयोध्या नरेंद्र ¨सह ने बताया कि अजय यादव व उनके साथियों का बयान दर्ज करने के बाद उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.