Move to Jagran APP

हैंडलूम शोरूम पर सरेआम गोलीबारी, मची भगदड़

फैजाबाद : शहर के अतिव्यस्त इलाके में देरशाम बाइक सवार बदमाशों ने एक हैंडलूम प्रतिष्ठान पर गोलीबारी

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 12:10 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 12:10 AM (IST)
हैंडलूम शोरूम पर सरेआम गोलीबारी, मची भगदड़

फैजाबाद : शहर के अतिव्यस्त इलाके में देरशाम बाइक सवार बदमाशों ने एक हैंडलूम प्रतिष्ठान पर गोलीबारी कर सनसनी फैला दी। गनीमत इतनी रही की गोली प्रतिष्ठान के शीशे पर लगी। कोई हताहत नहीं हुआ। यह वारदात शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश मानी जा रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की इस वारदात को सुनकर मौके पर व्यापारी नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के प्रतिष्ठित हैंडलूम व्यवसायी गोपीलाल की दुकान कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभाषनगर इलाके में मुख्य मार्ग पर स्थित है। व्यापारी ने बताया कि सोमवार की देर शाम प्रतिष्ठान बंद करने का वक्त हो रहा था, तभी दुकान के पर लगे कांच पर गोलीबारी की गई, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। गोली चलते ही व्यापारी सहित दुकान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एक राउंड फायर करने के बाद बदमाश भाग निकले। प्रतिष्ठान शहर के घने इलाके में होने की वजह से सड़क पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। भय के मारे कुछ वक्त तक दुकान के भीतर मौजूद लोग बाहर ही नहीं निकले। जानकारी मिलते ही युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील जायसवाल के साथ कई व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भुक्तभोगी व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी हासिल की और इसे बदमाशों की ओर से व्यापारियों में भय फैलाने की साजिश बताया। एसपी सिटी आरएस गौतम व एएसपी यमुना प्रसाद ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर व्यापारी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.