पेड़ से लटकता मिला नव विवाहिता का शव
मयाबाजार (फैजाबाद) : नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता पाया गया। मायके वालों
मयाबाजार (फैजाबाद) : नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता पाया गया। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात बताई है। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलाबाद मजरे डड़वा का है।
सोमवार की सुबह राजाराम निषाद की 24 वर्षीय पत्नी इंद्रावती का शव घर के बाहर अमरूद के पेड़ की डाल से लटकता हुआ पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शव घुटने तक जमीन से मुड़ा था। जब तक गांव वाले व मायके वाले पहुंचते पति ने शव को उतारकर बिस्तर पर लिटा दिया था। पति राजाराम ने पुलिस को बताया कि शाम को दोनों पति-पत्नी भोजन करके बिस्तर पर सोए हुए थे। सुबह उसका शव घर के बाहर अमरूद के पेड़ की डाल से लटका था। राजाराम का विवाह स्थानीय थाना क्षेत्र के पिठिया भदौली गांव के रामनाथ की पुत्री इंद्रावती से वर्ष 2014 में हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई व परिवारीजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के विस्तर के पास टूटी चूड़ियां व पति के शरीर में खरोंच के निशान दोनों के बीच झड़प होने का इशारा कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो राजाराम गाजियाबाद में नौकरी करता है और उसने वहां की एक महिला से विवाह किया है। इंद्रावती गाजियाबाद जाने की जिस पर अड़ी थी लेकिन राजाराम राजाराम उसे ले नहीं जाना चाहता था। उक्त तथ्यों की पुष्टि थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने भी की है। राजाराम का घर गांव के बाहर अकेले में बना है। घर में इन दोनों पति-पत्नी के अलावा मृतका का एक बूढ़ा ससुर ही थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम आने के बाद कार्रवाई करने बात बताई है।