जिले में अलर्ट, पुलिस रही चौकस
फैजाबाद : याकूब मेमन की फांसी को लेकर अपराह्न तक पुलिस की चौकसी जारी रही। खासकर जुड़वा शहर फैजाबाद-अय
फैजाबाद : याकूब मेमन की फांसी को लेकर अपराह्न तक पुलिस की चौकसी जारी रही। खासकर जुड़वा शहर फैजाबाद-अयोध्या में। बीती रात पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते ढाबा, होटल, लॉज, सराय, रेलवे व बस स्टेशन आदि को खंगाला। सुबह से वाहन चे¨कग शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी घंटों चली। एसपी सिटी आरएस गौतम व क्षेत्राधिकारी यमुना प्रसाद वाहन चे¨कग में अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ शामिल रहे। सीओ सिटी के अनुसार चौकसी के दौरान न कोई आपत्तिजनक सामान मिला न कोई संदिग्ध युवक। सीओ सिटी के अनुसार याकूब मेमन की फांसी को लेकर हाई अलर्ट किया गया था। उसी के मद्देनजर पुलिस की चौकसी रही। बीती रात आठ से 11 बजे तक धर्मशाला, ढाबा, सराय, होटल, लॉज आदि में ठहरे लोगों के सामान की तलाशी, परिचय पत्र आदि की पुलिस ने छानबीन की। गुरुवार को सुबह नौ बजे से वाहनों की चे¨कग कई क्षेत्रों में एक साथ पुलिस ने शुरू की। साथ में डाग स्क्वायड भी रहा। चार पहिया व दो पहिया वाहनों की तलाशी रोक कर की गई। वाहनों की चे¨कग अपराह्न 12 बजे तक जारी रही।