Move to Jagran APP

अब हरेभरे नजर आएंगे पुलिस परिसर

फैजाबाद : वन महोत्सव के अवसर पर पर्यवरण संरक्षण के प्रति अपने योगदान को सुनिश्चित कराने में खाकी भी

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 11:52 PM (IST)
अब हरेभरे नजर आएंगे पुलिस परिसर

फैजाबाद : वन महोत्सव के अवसर पर पर्यवरण संरक्षण के प्रति अपने योगदान को सुनिश्चित कराने में खाकी भी पीछे नहीं रही। रविवार को जिले के सभी कोतवाली, थाना व पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण की धूम रही। अभियान की शुरूआत मंडलायुक्त एसपी मिश्रा, डीआइजी वीके गर्ग, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइंस में पौध रोपण से की। इस दौरान उच्चाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण में और स्वास्थ्य समाज के निर्माण में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने कहा कि पर्यवरणीय समस्याओं के बढ़ने के पीछे वृक्षों का क्षरण होना महत्वपूर्ण कारण है। आधुनिकता की दौड़ में हम पर्यावरण संरक्षण को भूलते जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि हमें अपनी जलवायु में गंभीर परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पर्यावरण को संतुलित रखना है तो हमे वृक्षों के प्रति आदर का भाव रखना होगा। अपने आसपास पौधे लगाएं और पर्यावरण को स्वस्थ्य बनाने में सहयोग प्रदान करें। प्रतिसार निरीक्षक आरएम ¨सह ने बताया कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा मौजूद लोगों ने 95 पौधे पुलिस लाइंस में लगाए। इस मौके पर संत-महंतों सहित अयोध्या नगर पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

loksabha election banner

कैंट थाना में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व एएसपी यमुना प्रसाद ने समारोहपूवर्क पौधरोपण कराया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का प्रकृति के साथ घनिष्ठ संबंध है। पौधे प्रकृति का मूल होते हैं। वृक्षों की बेतहाशा कटान से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ा है। स्वस्थ्य भविष्य के निर्माण के लिए हमें पौधरोपण को जीवन का उद्देश्य बनाना होगा। एसपी सिटी ने बताया कि कैंट थाना परिसर में 50 पौधे रोपे गए। इस मौके पर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष रूपेश ओझा, सभासद अमरजीत निषाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कोतवाली नगर, अयोध्या कोतवाली, पुलिस चौकी रामनगर, दर्शननगर, रायगंज, रानोपाली सहित जिले के 18 थानों एवं उनकी चौकियों पर पौधरोपण किया गया। जिले में पुलिस महकमें की ओर से करीब डेढ़ हजार पौधे रोपे गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.