Move to Jagran APP

हजारों दीपों से रोशन हुआ सरयू तट

अयोध्या: पुरुषोत्तम मास की पूर्णमासी पर रामनगरी का सरयू तट हजारों दीपों से रोशन हुआ। आंजनेय सेवा सं

By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 11:59 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 11:59 PM (IST)
हजारों दीपों से रोशन हुआ सरयू तट

अयोध्या: पुरुषोत्तम मास की पूर्णमासी पर रामनगरी का सरयू तट हजारों दीपों से रोशन हुआ। आंजनेय सेवा संस्थान की ओर से सहस्त्रधारा घाट पर संचालित नित्य महाआरती में गुरुवार को 1051 दीपों की जगह 2100 दीप प्रयुक्त हुए और अर्चकों के साथ मंडलायुक्त सर्यकुमार मिश्र ने भी महाआरती की।

loksabha election banner

इस मौके पर एडवर्ड अयोध्या तीर्थ विवेचनी सभा के अध्यक्ष राजकुमारदास, महासचिव पुजारी रामदास, उपाध्यक्ष गिरीशदास, प्रवक्ता अभिषेक मिश्र, महंत जयरामदास, महंत अवधकिशोरशरण, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महंत नमोहनदास, बाबा शिवशंकरदास, महंत रामलखनशरण गहोई, जाने-माने कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य सहित बड़ी संख्या में संतों एवं श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला के प्रति आस्था निवेदित की।

आधा घंटा तक चली महाआरती के उपरांत अर्चकों के संयोजन में भावपूर्ण स्तुति के साथ प्रसाद भी वितरित किया गया। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांतदास ने आगंतुकों का स्वागत किया एवं पुण्य सलिला के प्रति अर्पित आस्था के च्वार को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने कहा कि सरयू को इहलोक एवं परलोक की आकांक्षा पूर्ण करने वाली देवी का दर्जा प्राप्त है। इस दौरान पुण्य सलिला की भांति-भांति के पुष्पों से मनोरम झांकी भी सजाई गई।

दीपों की जगमग एवं शुभ्र-सुगंधित पुष्पों से तट पर सजी पुण्य सलिला की झांकी दर्शकों के लिए यादगार साबित हुई। इस अवसर को अपनी आंखों में सजाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.