बाढ़ की तैयारियों में कमी देख नाराज हुए डीएम
रहीमगंज (फैजाबाद): घाघरा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। रुदौली तहसील के आधा दर्जन गांव बाढ़ के म
रहीमगंज (फैजाबाद): घाघरा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। रुदौली तहसील के आधा दर्जन गांव बाढ़ के मुहाने पर आ खड़े हैं। महगूपुरवा गांव में कटान तेज हो चुकी है। उसके बावजूद भी यहां के लोगों को पुर्नवास सहित अन्य समस्याओं को लेकर पुख्ता तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं। इसकी पोल गुरुवार को डीएम अनिल ढींगरा ने घाघरा नदी के तटवर्ती गांवों के निरीक्षण के दौरान खुली। डीएम ने महंगूपुरवा, अब्बूपुर, सराय नासिर, मुसेहना आदि गांवों का निरीक्षण किया और घाघरा के किनारे हो रही कटान को देखा। तहसील प्रशासन की तैयारियों से नाराज दिखे। डीएम ने बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशील स्थानों की सूची बनाने का निर्देश एसडीएम को दिये। उन्होंने कहा कि लेखपाल गांव में निवास करें और स्थिति पर नजर रखें। ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने पशुओं के टीकाकरण की जानकारी ली तो पता चला कि अभी तक पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ है। इस पर डीएम नाराज दिखे। उन्होंने स्वास्थ्य टीम को कैंप करने का निर्देश दिये। डीएम अनिल ढींगरा ने नदी के घाटों पर नाव उपलब्ध कराने व यहां के गांवों में राशन व मिट्टी के तेल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार ¨सह, नायब तहसीलदार राम जनम यादव सहित तहसील कर्मी मौजूद रहे।