मंगलसी बंधा सर्वे का काम थमा
फैजाबाद : गुप्तारघाट-मंगलसी बंधा निर्माण का सर्वे बारिश की वजह से प्रारंभ नहीं हो सका। सर्वे के लिए
फैजाबाद : गुप्तारघाट-मंगलसी बंधा निर्माण का सर्वे बारिश की वजह से प्रारंभ नहीं हो सका। सर्वे के लिए आठ सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। अधिशासी अभियंता, सरयू नहर केसरी ¨सह के अनुसार बंधा सर्वे की कमान सहायक अभियंता वीपी पांडेय को सौंपी गई है। 10.4 किमी लंबा बंधा निर्माण सरयू नहर खंड करेगा। दो वर्ष पहले उसी ने प्रस्तावित बंधा निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार कराया था। सेना से अनापत्ति न मिलने से बंधा निर्माण की पत्रावली आगे नहीं बढ़ सकी। सेना के तरफ से करीब एक महीने पहले अनापत्ति सरयू नहर को मिली। उसी के बाद बंधा निर्माण की पत्रावली फिर से दौड़ने लगी। बंधा निर्माण की लागत करीब 90 करोड़ आंकी जा रही है। अभी इसकी मंजूरी में करीब छह माह का समय लगने का अनुमान है।
अधिशासी अभियंता, सरयू नहर के अनुसार बंधा निर्माण में सेना के स्वामित्व वाली भूमि पड़ती है। उसके लिए सेना की अनापत्ति बंधा निर्माण में जरूरी रही। अनापत्ति मिलने के बाद सर्वे के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। सहायक अभियंता की अध्यक्षता में गठित कमेटी को सर्वे कर रिपोर्ट एक सप्ताह में देना है। सर्वे प्रारंभ हो जाता। बारिश के चलते वह शुरू नहीं हो सका। कई जगह बारिश से पानी भर गया। सूत्रों के अनुसार सर्वे में बंधा निर्माण का लेविल व क्रास सेक्शन में ग्राउंड लेविल की स्थिति का आकलन होता है। सर्वे पूरा होने के बाद बंधा निर्माण का प्रोजेक्ट मुख्य अभियंता समिति के पास भेजा जाएगा।
सूत्रों के अनुसार मुख्य अभियंता समिति के बाद प्रोजेक्ट परीक्षण के लिए तकनीकी सलाहकार समिति के पास जाएगा। उसके बाद गंगा फ्लड कंट्रोल कमेटी पटना उसे परीक्षण कर मंजूरी देगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद बजट आवंटन के लिए इसे स्थायी संचालन समिति को भेजा जाएगा। यही समिति बंधा निर्माण के लिए धनावंटन करेगी। माना जा रहा है है कि इसमें करीब छह माह का समय लगेगा।