Move to Jagran APP

एक और अन्नदाता की सदमे से मौत

पटरंगा (फैजाबाद): रुदौली तहसील का एक और अन्नदाता रविवार को सदमे का शिकार हो गया। डेढ़ बीघे खेत में

By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 11:54 PM (IST)
एक और अन्नदाता की सदमे से मौत

पटरंगा (फैजाबाद): रुदौली तहसील का एक और अन्नदाता रविवार को सदमे का शिकार हो गया। डेढ़ बीघे खेत में महज डेढ़ बोरी गेहूं निकलते ही उसके प्राण पखेरू उड़ गए।

loksabha election banner

घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के खुर्दहा गांव की है। यहां के किसान छविलाल (55) अपने पुत्र रामकिशन के साथ रविवार की दोपहर खेत में गेंहू की मड़ाई कर रहे थे, डेढ़ बीघे गेंहू की फसल की मड़ाई करने के बाद महज डेढ़ बोरी गेंहू ही निकल पाया था, गेहूं नापने के बाद जैसे ही किसान छविलाल खड़ा हुआ, उसे जोर का झटका आया और खेत में ही वह गिर गया। परिजन जब तक खेत से उसे घर लाते रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उसके दो लड़के व दो लड़कियां हैं। डेढ़ बीघे के किसान छविलाल की कमाई का जरिया खेती व मजदूरी ही थी। मृतक के पुत्र राम किशन ने बताया कि ट्रैक्टर-थ्रेशर की लौनी निकालने के बाद पिताजी ने कहा कि डेढ़ बोरी में पूरे साल रोटी भी नहीं बन पाएगी। इतना कहने के बाद वह खेत में ही गिर गए। घटना की सूचना पाते ही नायब तहसीलदार रामजन्म यादव राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की।

नायब तहसीलदार ने बताया कि परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने शोक संतृप्त परिवार से मिल कर संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन मृतक के परिजनों को दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.