टॉप बाक्स : उफ! इतनी जानें चली गईं फिर भी नहीं चेत रहे
फैजाबाद : अमेठी में हुए बस हादसे के बाद भी रोडवेज महकमा सजग नहीं है। बस में आग में आग लगने से कई लोग
फैजाबाद : अमेठी में हुए बस हादसे के बाद भी रोडवेज महकमा सजग नहीं है। बस में आग में आग लगने से कई लोग मर गए, कई हताहत हुए। बावजूद इसके परिवहन निगम की बसों में अग्निशमन के उपाय और उपचार पेटिका की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि रोडवेज की बसों में यह कमियां यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान उजागर हुई हैं। इस अभियान का जो परिणाम सामने आया है वह रोडवेज महकमे को आइना दिखाने वाला है।
शुक्रवार को यातायात पुलिस की ओर से रोडवेज बसों की पड़ताल के लिए अचानक अभियान चलाया गया। फैजाबाद डिपो के बाहर टीम ने 28 बसों में जाकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की तो पाया कि अग्निशमन के उपाय नाकाफी हैं। 28 बसों में से सिर्फ तीन बसों में अग्निशमन यंत्र मिले, वो भी निष्प्रयोज्य। यह आलम तब है जब दो दिन पूर्व एक भीषण बस हादसे से निगम प्रशासन गुजर चुका है। बसों में उपचार पेटिका का दावा तो बेइमानी है। किसी भी बस में उपचार पेटिका टीम को नहीं मिली। बस की गैलरी व चालक की सीट आसपास बेतरतीब सामान गंजा हुआ पाया गया। निकलने तक के लिए गैलरी में जगह नहीं थी। यातायात टीम ने बस हादसे का हवाला देते हुए चालकों और परिचालकों को सचेत किया तथा सुधार की हिदायत दी। उपनिरीक्षक यातायात जितेंद्र ¨सह ने बताया कि अभियान के दौरान बसों में अग्निशमन यंत्रों व उपचार पेटिका का अभाव देखने को मिला है। अभियान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।