Move to Jagran APP

एक किसान ने लगाई फांसी, दो की सदमे से मौत

भेलसर (फैजाबाद) : रुदौली तहसील क्षेत्र में तीन किसानों की फसली सदमे से मौत हो गई। इसमें से सरैठा गा

By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 11:08 PM (IST)
एक किसान ने लगाई फांसी, दो की सदमे से मौत

भेलसर (फैजाबाद) : रुदौली तहसील क्षेत्र में तीन किसानों की फसली सदमे से मौत हो गई। इसमें से सरैठा गांव निवासी किसान गनपत (28) पुत्र रामहृदय ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके फांसी लगाकर जान देने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली है। घटना की संवेदनशीलता भांपते हुए मौके पर एसडीएम एके सिंह व सीओ संतोष सिंह भी पहुंच गए। गनपत का शव टांडा खुलासा गांव के पास एक बाग में आम के पेड़ से लटका हुआ था।

loksabha election banner

सराय अहमद गांव के किसान छेद्दन 58 वर्ष शुक्रवार की सुबह खेत गए। खेत से ज्यों ही वापस घर लौटे उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। उनकी पत्‍‌नी राजकुमारी ने बताया कि फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाने के कारण व सदमे मे थे। मृतक किसान की लड़की की शादी भी तय थी। शादी से पहले ही उनकी अर्थी उठ जाने के कारण पूरे गांव में मातम छाया है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। वहीं दूसरा मामला रुदौली कोतवाली के मानापुर गांव का है। यहां के किसान विजई प्रसाद तीन से दिन सदमे में बीमार चल रहे थे। इलाज भी उनका चल रहा था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.