Move to Jagran APP

तीन महिलाओं समेत सात किसानों की मौत

फैजाबाद : जिले में खेती-किसानी के सदमे से सात और मौतें हो गईं। इनमें तीन महिलाएं हैं। रुदौली तहसील म

By Edited By: Published: Thu, 23 Apr 2015 11:56 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2015 11:56 PM (IST)
तीन महिलाओं समेत सात किसानों की मौत

फैजाबाद : जिले में खेती-किसानी के सदमे से सात और मौतें हो गईं। इनमें तीन महिलाएं हैं। रुदौली तहसील में दो व सोहावल में दो किसानों की मौत की वजह फसल बर्बादी का सदमा बताया गया। सोहावल तहसील के कटरौली गांव में श्यामलाल (80) पुत्र रामलुटावन की मौत हो गई। गेहूं के कम उत्पादन से वह कई दिनों से बहुत परेशान चल रहा था। इसी तहसील क्षेत्र के मसौधा ब्लॉक के बरवा निवासी ¨बदेश्वरी (60) पुत्र रामजस की मौत गुरुवार को खेत में हो गई। वैसे दोनों किसानों की सदमे से मौत होने से तहसीलदार महेंद्र कुमार ¨सह ने इंकार किया है। उनके अनुसार दोनों की मौत संभवत: बीमारी से हुई। रुदौली तहसील के फिरोजपुर पवारान में जुग्गीलाल (50) की मौत भी सदमे से हुई बतायी गई। उसके पुत्र शेष कुमार के अनुसार उनके पास तीन बीघा खेत है। उसके अनुसार बेमौसम बारिश से वह परेशान चल रहे थे। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इसी तहसील के रजानगर निवासी अलाउद्दीन(50) की भी मौत हो गई। उसके मौत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। रुदौली के ही तालगांव में महिला गायत्री देवी की मौत हो गई। वह मड़ाई के बाद खेत में गेहूं बटवाने गई थीं। लौटने पर उसकी तबियत अचानक बिगड़ी। उसकी मौत हो गई। उसके पति रामकुमार की 12 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पति के न रहने के बाद खेती-किसानी का कार्य वही संभाल रही थी। बीकापुर तहसील के तारुन ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिछौरा मजरे मुनेश्वर तिवारी का पुरवा में भुलना (68) की मौत हो गई। वह खेत में गिर कर बेहोश हो गई। जिला चिकित्सालय बीकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के गण्डई पूरे रामसरन निवासिनी 52 वर्षीया अनारा देवी पत्नी राम सुमेर यादव गेहूं की मड़ाई करा रही थी कि अचानक गिरी और उसकी मौत हो गयी। मृतका के साढ़े चार बीघा खेत पति के नाम है, जिसमें गेहूं बोया गया था। मड़ाई के दौरान कम पैदावार से लगे सदमे ने जान ले ली। उसके पांच लड़की, दो लड़के है। लड़के अविवाहित हैं। सयुस नेता बृजेश यादव ने महिला की मौत की जानकारी एसडीएम को दी। उप जिलाधिकारी अमित ¨सह ने बताया कि छानबीन के बाद सहायता दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.