हजारों दीपों से रोशन हुआ सरयू तट
अयोध्या: रविवार की सायं राम जन्मोत्सव के उल्लास से सरयू तट भी गुलजार हुआ। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 11:59 PM (IST)
अयोध्या: रविवार की सायं राम जन्मोत्सव के उल्लास से सरयू तट भी गुलजार हुआ। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांतदास के संयोजन में गत दो वर्षों से यूं तो हर शाम सरयू के सहस्त्रधाराघाट पर 1051 दीपों से महाआरती होती है पर रविवार की यह शाम खास रही। संस्थान के अध्यक्ष सहित नाका हनुमानगढ़ी के प्रशासक पुजारी रामदास, एडवर्ड तीर्थ विवेचनी सभा के प्रवक्ता अभिषेक मिश्र, समाज सेवी नंदकिशोर मिश्र पेड़ा महाराज आदि ने महाआरती में भाग लिया। सरयू तट पर हजारों दीपों की झिलमिल रोशनी देखने को मिली। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित रहे। इस दौरान सरयू तट राम जन्मोत्सव की खुशी में दीपावली का भी साक्षी बना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें