रामजानकी मंदिर से निकली शोभायात्रा
फैजाबाद: आमलिकी एकादशी एवं फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में फतेहगंज स्थित रामजानकी मंदिर से पौराणिक
फैजाबाद: आमलिकी एकादशी एवं फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में फतेहगंज स्थित रामजानकी मंदिर से पौराणिक महत्व की पीठ नाका हनुमानगढ़ी तक शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान जी एवं खांटू श्याम के निशान एवं झंडे के साथ शोभायात्रा में बड़ी संख्या में उल्लसित श्रद्धालु शामिल रहे।
अबीर-गुलाल से आच्छादित शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, आरती उतारी गई एवं पुष्प वर्षा की गई। फतेहगंज चौराहे पर उमेश ¨सघल, भोपालपुरिया निवास के सामने अग्रवाल समाज, मकबरा में रत्नेश एवं राघवेंद्र जायसवाल, गणेशगंज मकबरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से स्वागत का कार्यक्रम संचालित हुआ।
शोभायात्रा में नाका हनुमानगढ़ी के प्रशासक पुजारी रामदास, कांग्रेस के प्रांतीय सचिव राजेंद्रप्रताप ¨सह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, गगन जायसवाल, श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष दिलीप मोदी, वसु अग्रवाल, समाजसेवी रामानुज ¨सह, इंजीनियर एनडी ¨सह,डॉ. वीपी शुक्ल, अर¨वद द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
गंतव्य पर भी शोभायात्रा की गर्मजोशी से अगवानी की गई एवं फलाहार कराया गया। शोभायात्रा रवाना होने से पूर्व वैदिक विधि-विधान से ध्वज पूजन किया गया। तो शोभायात्रा के समापन के साथ ही नाका हनुमानगढ़ी में भजन की महफिल सजी।