प्रशासन नहीं रोक सकता 'घर वापसी'
फैजाबाद: विहिप के जिला कार्याध्यक्ष अर¨वद मिश्र ने कहा कि यदि किसी कारण से दूसरे धर्म में गए ¨हदू व
फैजाबाद: विहिप के जिला कार्याध्यक्ष अर¨वद मिश्र ने कहा कि यदि किसी कारण से दूसरे धर्म में गए ¨हदू वापस अपने धर्म में लौटना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। उन्हें तुष्टीकरण में लगा शासकीय तंत्र एवं प्रशासन नहीं रोक सकता और यदि हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया, तो व्यापक जनांदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि देश के सभी धर्मावलंबियों के पूर्वज ¨हदू थे और इस तथ्य पर कुछ संदेह हो तो कथित गैर ¨हदुओं का डीएनए टेस्ट कराया जा सकता है।
वे ग्राम जनौरा स्थित शिव मंदिर में आयोजित बैठक में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस और सपा जैसे दलों को भी ललकारा, कहा कि 'घर वापसी' पर हाय तौबा मचाने वालों को जनता सबक सिखा देगी।
बैठक में बजरंगदल नेता एनडी तिवारी, आकाश सोमवंशी, अजयकुमार, मोहन यादव, आनंद यादव, अवधेश तिवारी, सीताशरण ¨सह, मनोज तिवारी, अमर अग्रवाल, गौरव यादव, सोनू भारती, टीपी ¨सह, अमित भारती, रणविजय ¨सह, सुनील त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, राजकुमार जायसवाल, डॉ. राजकिशोर आदि मौजूद रहे।