रालोद प्रदेश अध्यक्ष केबेटे को लगी गोली
फैजाबाद : राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुन्ना ¨सह चौहान के बेटे आलोक सिंह उर्फ
फैजाबाद : राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुन्ना ¨सह चौहान के बेटे आलोक सिंह उर्फ सुमित की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लग गई। घटना गुरुवार को उनके पैतृक गांव रौनाही थाना क्षेत्र के महोली में हुई। हालत गंभीर देखते हुए आलोक को इलाज के जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मुन्ना ¨सह चौहान के दो बेटों में आलोक छोटा है। गुरुवार की शाम दीपावली पूजन के बाद शस्त्र पूजा हो रही थी। इसी बीच पूजा स्थल पर रखी रिवाल्वर से चली गोली आलोक की बाईं कनपटी के ऊपर लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन जब कमरे में पहुंचे तो आलोक घायलावस्था में पड़ा था। आनन-फानन में आलोक को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनपी ¨सह ने बताया कि गोली आलोक की बाईं कनपटी के ऊपर लगी है। गोली अंदर ही फंसी है। हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। आलोक के पिता मुन्ना ¨सह चौहान ने बताया कि आलोक आइएएस की तैयारी कर रहा है। वह दीपावली के अवसर पर अपने पैतृक गांव आया था। गोली कैसे चली इस बारे में परिवारीजनों ने कुछ भी नहीं बताया। थानाध्यक्ष रौनाही सचिन ¨सह ने बताया कि सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत होता है।