दीपावली पर पालिका कर्मियों को बोनस का तोहफा
फैजाबाद : दीपावली से पूर्व नगर पालिका परिषद फैजाबाद ने अपने कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। प
फैजाबाद : दीपावली से पूर्व नगर पालिका परिषद फैजाबाद ने अपने कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि बोनस का चेक सभी कर्मचारियों के बैंक खाते में भेज दिया गया है।
त्योहार को देखते हुए पालिका प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को 15 लाख रुपये का बोनस देकर हैप्पी दीपावली बोला है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जलकल के 74 कर्मचारियों को दो लाख 55 हजार 596 रुपया, प्रधान कार्यालय के 18 कर्मचारियों को 62 हजार 172 रुपया, निर्माण अनुभाग के 31 कर्मचारियों को एक लाख सात हजार 74 रुपया, चुंगी शाखा के 15 कर्मचारियों 51 हजार 810 रुपया, विविध कर अनुभाग के दस कर्मचारियों को 34 हजार 540 रुपया, प्रकाश अनुभाग के 16 कर्मचारियों को 55 हजार 264 रुपया, स्वास्थ्य अनुभाग के 25 कर्मचारियों को 86 हजार 350 रुपया, कर अनुभाग के 18 कर्मचारियों को 62 हजार 172 रुपये, सफाई कर्मचारियों में सिविल लाइंस सर्किल 46 सफाई कर्मियों में एक लाख 58 हजार, चौक के 87 सफाई कर्मियों को तीन लाख 498 रुपये तथा साहबगंज सर्किल के 90 सफाई कर्मियों में तीन लाख दस हजार तथा वैदेहीनगर के तीन सफाई कर्मियों में दस हजार 362 रुपये बोनस वितरित किया गया है।