137 परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया निरस्त
फैजाबाद : जिला पंचायत में137 परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो गई। उनका टेंडर 22 अक्टूबर को हो
फैजाबाद : जिला पंचायत में137 परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो गई। उनका टेंडर 22 अक्टूबर को होना था। अपर मुख्य अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के अनुसार टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई।
राज्य वित्त धनराशि के करीब छह करोड़ रुपये के निर्माण कार्यो का टेंडर जिला पंचायत से निकला था। 22 अक्टूबर को उसका टेंडर होना था।
जिला पंचायत सदस्य रवींद्र भारती समेत कई सदस्यों ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर कमिश्नर विशाल चौहान से शिकायत किया कि बिना निर्माण समिति के अनुमोदन कराए टेंडर निकाल दिया गया। शिकायत के परीक्षण में कमिश्नर ने पाया कि जिला पंचायत ने निर्माण समिति का बिना अनुमोदन कराए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया। टेंडर के बारे में कमिश्नर का आदेश जिला पंचायत को मिल गया। उसी के बाद अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा।
अपर मुख्य अधिकारी के अनुसार निरस्त टेंडर की परियोजनाओं को पहले निर्माण समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। उसके अनुमोदन के बाद उसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।