गार्ड लूट कांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 11:33 PM (IST)
फैजाबाद : रेलवे गार्ड लूट कांड में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में रेलवे पुलिस ने सफलता हासिल की है। उपनिरीक्षक इंद्रजीत आर्या ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रामपुर हलवारा निवासी सीताराम को जेल भेज दिया गया है।
फैजाबाद जंक्शन पर गत 22 जुलाई को ड्यूटी पर जाते समय गार्ड राजमणि यादव को दो बदमाशों ने लूट लिया था। इस मामले में छानबीन कर रहे उपनिरीक्षक इंद्रजीत आर्या ने गत 28 अगस्त को घटना में शामिल नूरुलहसन को गिरफ्तार किया था। नुरुल की निशांदेही पर उसके दूसरे साथी सीताराम को भी रविवार की भोर अयोध्या जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें