Move to Jagran APP

सेना भर्ती रैली के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति

By Edited By: Published: Thu, 24 Jul 2014 12:05 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jul 2014 12:05 AM (IST)
सेना भर्ती रैली के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति

फैजाबाद : सेना भर्ती बोर्ड अमेठी के तत्वावधान में आगामी 18 सितंबर से होने वाली सेना भर्ती रैली की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रशासन ने रणनीति बनाई है। रैली में शांति व्यवस्था के साथ-साथ भर्ती के लिए आने वाले युवकों की जरूरी सुविधाओं पर अधिक ध्यान दिया गया है। यह भर्ती ंफैजाबाद के कैंट क्षेत्र में की जाएगी।

loksabha election banner

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासन, पुलिस, सैन्य व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। भर्ती रैली आगामी 22 सितंबर तक चलेगी।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के आगमन से लेकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने, ठहरने तथा वापस लौटने तक की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। दुर्घटना या अन्य मामलों को लेकर अभ्यर्थियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। रैली स्थल के आसपास, आवागमन के रास्तों, पार्को व अन्य स्थानों पर वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी। नगर पालिका फैजाबाद व कैंट बोर्ड सफाई व अस्थाई शौचालय की व्यवस्था कराएगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व नियावां चौराहे पर अभ्यर्थियों को पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगरपालिका करेगी। असेंबली व भर्ती स्थल पर पेयजल की व्यवस्था कैंटोमेंट बोर्ड कराएगा। भर्ती क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए बैरीकेडिंग की व्यवस्था कैंटोमेंट बोर्ड कराएगा। लोक निर्माण विभाग उसका सहयोग करेंगे। रेलवे विशेष ट्रेन व अतिरिक्त कोच तथा रोडवेज अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करेगा। ट्रेन से यहां आने वाले युवकों की सुरक्षा व्यवस्था जीआरपी संभालेगी। भर्ती स्थल पर डॉक्टर के साथ एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केबी सिंह, अमेठी भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संदीप सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. अरविंद चौरसिया, पुलिस अधीक्षक (नगर) आरएस गौतम, अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण सचिव आलोक कुमार, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्र, एआरएम रोडवेज राम लवट, कैंट व नगरपालिका फैजाबाद के अधिशासी अधिकारी, रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे।

---------------

- सात जिलों की भर्ती प्रस्तावित

फैजाबाद : आगामी 18 से 22 सितंबर तक फैजाबाद में होने वाली सेना भर्ती के लिए सात जिले प्रस्तावित हैं, जिनमें फैजाबाद, अम्बेडकरगनर, बस्ती व संतकबीरनगर जिले हैं। तीन दूरस्थ जिलों की भर्ती इलाहाबाद से कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इन जिलों में इलाहाबाद, कौशांबी व प्रतापगढ़ हैं। बुधवार को प्रशासन व सेना के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में यह बात सामने आई कि इलाहाबाद में सेना भर्ती के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। ऐसी दशा में दूरस्थ जिलों की भर्ती फैजाबाद में कराना उचित नहीं होगा। अब सेना को इसके बारे में निर्णय करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.